What is MS Word ? (MS Word क्या है।)
What is MS Word ? (MS Word क्या है।)
What is MS Word ? (MS Word क्या है।)
What
is MS Word ? (MS Word क्या है।) MS Word जिसका पूरा नाम Microsoft Word है और इसे हम Word के नाम से भी जानते है, हम में से बहुत लोग होंगे जो MS Word का इस्तेमाल करते हैं और इसे इस्तेमाल
करना बहुत ही सरल हैं लेकिन यह तभी आसान हैं जब हम इसके इस्तेमाल को जानते होंगें।
MS Word का इस्तेमाल Documents Create करने के लिए किया जाता हैं ।Word के इस्तेमाल से आप बहुत से कार्यों को कर
सकते हैं जैसे Resume बनाना , Letters , Mail Merge , Table ,
Hyperlink, Bookmark , Auto Correct , Paragraph Setting, Page की Setting करना और बहुत से कार्यों को किया जा सकता
हैं।
What is MS Word ? (MS Word क्या है।) चलिए आज आप लोगो को MS Word के बारे में बताया जाये की हम इस Software को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले
हम जानेंगें की MS Word को कितने भागों में बाँटा गया है आप निचे
दिए गए चित्र में देख सकते है।
1. File Button
File Button so MS Word का एक सबसे पहला भाग है यह button menu bar में होता है, इस button में MS Word में बनने वाली Files and Documents के लिए कई Options होते है। जैसे इस File Button में आपको Options मिलेंगे अपनी File को Save , Open, Save As, Print, Close, New
File जैसे options देखने को मिलेंगे जिनकी मदद से आप आसानी
से अपनी File से related कार्यों को कर सकते हैं।
2. Quick Access Toolbar
Quick Access Toolbar MS Word का एक विशेष भाग है। यह Toolbar Title bar में होता है। इसे हम Shortcut की तरह उपयोग मे लेते है। इस Toolbar में ज्यादा से ज्यादा काम आने वाली commands को add कर दिया जाता है। और यह commands इसमें जुड जाती है। Quick Access Toolbar की सहायता से हम MS Word में अपने कार्यों को थोडी speed से कर सकते हैं और अपने काम को आसान भी बना सकते हैं। Quick Access Toolbar बहुत से कार्यों को आसान कर देता हैं।
3. Title bar
Title bar MS Word का सबसे ऊपरी भाग है। इस Title Bar पर MS Word मे बनाई गई File के नाम को दिखाया जाता है। जब तक File को Save नही किया जाता File का नाम नही दिखाया जाता है। और वहां By Default “Document1” लिखा होता है। जैसे ही हम File को किसी नाम से Save करते है तब “Document1” के स्थान पर File का नाम दिख जाता है। जैसे आपने कोई नाम Rohit के नाम से फाइल को Save किया हैं तो यह "Rohit - Microsoft Word" के नाम से आपको सबसे ऊपर Title Bar में दिखाई दे जायेगा।
Title bar के Right Side में कोने में तीन बटन होते है। इन तीन बटन में पहला बटन “Minimize” का होता है जिस पर Click करने से Open File Task Bar में आ जाती है। दूसरा बटन “Maximize or Restore down” का होता है यह बटन Window की width को कम या ज्यादा करने का कार्य करता है। और तीसरा बटन “Close button” है जो File और Program को बंद करने का कार्य करता है।
4. Ribbon
Ribbon MS Word Window का एक और Part है। यह Menu Bar से नीचे होता है। इस MS Word Window में लाल रंग का part ही ribbon है। इस part में MS Word Tabs (जो options menu bar में होते हैं ) के options को दिखाया जाता है। अगर Ribbon show ना हो और बार बार गायब हो जाए तो यह MS Word में हम Ctrl+F1 की मदद से Ribbon को वापस ला सकते हैं।
5. Menu bar
Menu bar MS Word में Title Bar के नीचे होता है। इसे हम Tabs भी बोल सकते है जैसे Home Tab, Insert Tab, Page
Layout Tab, References Tab, Mailings Tab, Review Tab, View Tab, Menu bar में कई सारे options होते है और हर एक की अपनी ribbon होती है हर Tab के अपने - अपने Tools होते हैं।
6. Ruler bar
Ruler bar MS Word के दो तरफ होते हैं। First Text Area के बिल्कुल ऊपर होता है तथा Second Text Area के Left Side की तरफ होता है। इससे हमें page margin का पता चलता है और हम असानी से अपने Text को अपने according ठीक भी कर सकते हैं Ruler Bar की मदद से हम बहुत से कार्यों को कर सकते
हैं अपने Text को सेट कर सकते हैं।
7. Status bar
Status bar MS Word में text area के बिल्कुल नीचे होती है। इस Status Bar में “Zoom Level” का Tool होता है जिसकी सहायता से हम page को zoom In तथा zoom Out कर सकते हैं। Zoom Level की मदद से हम Page का View Size set कर सकते हैं। इसके अलावा भी बहुत से Tools इस Status Bar में होते है जैसे Language कौन सी इस्तेमाल हो रही हैं कितने Words हम टाइप कर चुके हैं Status Bar में mention हो जाता हैं, Status Bar में Page Number की भी information रहती हैं की हम कितने Pages पर काम कर चुके हैं या फिर हम कौन से page पर हैं इसके अलावा भी बहुत कुछ मेंशन कर
सकते हैं Status Bar में।
8. Scroll bar
Scroll bar MS Word में Right side की तरफ एक vertically Bar होता है जो page को ऊपर-नीचे करने का कार्य करता है।
9. Text Area
Text Area MS Word का सबसे Important Part है। और यह MS Word Window का सबसे बडा तथा मध्य भाग होता है। इसी Text Area मे document text को लिखा जाता है।
Hello Friends!!
My name is Rakhi Kashyap. Welcome to the itsmycomputer.com यदि आप मुझसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं
तो यहा आप मुझसे comment box में comment करके पूछ सकते हैं और ज्यादा जानकारी के
लिए आप मुझे E-mail भी कर सकते हैं।
E-mail:- rakhikashyap14ii@gmail.com
To know more about what is computer click here.
Thanks
Comments
Post a Comment